राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिवाद जुलश



  जामुडिया: जामुडिया विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक दो में रविवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ प्रतिवाद जुलूस का आयोजन किया गया.इस दौरान कांग्रेस नेता एव समर्थकों द्वारा खास केन्दा स्तिथ कांग्रेस पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला गया जो चिचुडिया मोड होते हुए खास केन्दा में समाप्त हुआ.जुलूस के पश्चात लगभग दस मिन्ट तक राष्ट्रीय राजमार्ग 60 रानीगंज-सिउडी रोड को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया.इस दौरान कांग्रेस नेता समर्थकों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया.वही विरोध प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस पार्टी कार्यालय में भाजपा छोड कांग्रेस में चाकदोला निवासी रंजीत सिन्हा सहित अन्य समर्थकों को कांग्रेस का झंडा पकडा पार्टी में शामील किया गया.इस दौरान कांग्रेस के जामुडिया ब्लाक दो अध्यक्ष भक्तीपदो चक्रवर्ती ने कहा कि भाजपा राजनैतीक लाभ के उद्देश्य से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रताडीत करने के प्रयास कर रही है.उन्होने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय स्तर के नेता है, जिनकी लोकसभा सदस्यता खारीज करना काफी निंदनीय घटना है.ऐसा करके भाजपा ने अपनी छवी को और भी धूमील कर लिया है.उन्होने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार देश में बढती मंहगाई पर रोक लगा पाने में असमर्थ है तथा ओछी राजनिती कर विरोधीयों पर निशाना साध रही है.उन्होनें कहा कि भाजपा लाख कोशीश कर ले, लेकीन पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ थे तथा भवीष्य में भी उनके साथ रहेंगे.इस दौरान कांग्रेस के मौहम्मद सिराज, तरूण राय , मिथुन हरिजन ,सौभीक मुखर्जी,गौरव राय,अब्दुल नईम,समर बनर्जी,शशांक शेखर चटर्जी ,समर बैनर्जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात