जामुड़िया - बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या 8 स्थित बूथ संख्या 98 में शुक्रवार को भाजपा की और से एक बैठक नार्थबुक क्लोनी आदिवासी पाड़ा एवं स्टाफ पाड़ा में हुई.यह बैठक 2024 में होने वाले लोकसभा निर्वाचन को लेकर प्रधानमंत्री के दवारा किये गये सभी कार्य को घर-घर जाकर एक अभियान चला कर सभी लोगों से सम्पर्क कर इसकी जानकारी देने की बात कही गई. बैठक में जामुड़िया मंडल तीन के अध्यक्ष बृजमोहन पासवान ने कहा कि इस बूथ में जितने भी गरीब परिवार के लोक रह रहे हैं उन्हें केंद्र सरकार की सभी योजना का लाभ जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना के तहत सभी को गैस सिलेंडर मिल रहे है कि नहीं एवं सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना और अन्य सरकारी लाभ सभी लोगों को उपलब्ध हो रहे या फिर इन लाभो से अभी तक जो लोग वंचित हैं,उन्हें इसकी जानकारी देकर इसका लाभ दिलाना है. मौके पर प्रतिमा बाऊरी, अनिरुद्ध चक्रवर्ती , भास्कर रजक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.





0 टिप्पणियाँ