पश्चिम बंग गणतांत्रिक लेखक शिल्पी संघ द्वारा विश्व रंग मंच दिवस मनाया गया




 रानीगंज-पश्चिम बंग गणतांत्रिक लेखक शिल्पी संघ की रानीगंज क्षेत्रीय समिति के द्वारा रानीगंज के कोयला मजदूर भवन में विश्व रंगमंच दिवस मनाया गया .यहां रानीगंज के नाट्य निर्देशकों, अभिनेताओं, अभिनेत्रियों और संस्था के सदस्यों ने विशेष रूप से श्रमिक भवन के रंगमंच में अंतर्राष्ट्रीय विश्व रंगमंच दिवस मनाया. इस अवसर पर नाटक, गीत,श्रुति नाटक पर चर्चा की गयी. जहां मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अमृता मित्रा उपस्थित थी. आजादी के 75वें वर्ष में बंगाली ग्रुप थिएटर की अपेक्षाओं और उपलब्धियों पर चर्चा पर प्रकाश डालते हुए वक्ता ने अपने भाषण में कहा कि तमाम मुद्दों के साथ-साथ रंगमंचकर्मियों को आज अनेक बाधाओं के बीच नाटकों का प्रदर्शन करना पड़ रहा है. चाहे वह सामाजिक नाटक हो या ऐतिहासिक संदर्भ का नाटक, सभी प्रदर्शनों में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस कार्यक्रम में संस्था के पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी के संयुक्त सचिव अनूप मित्रा, प्रमुख रंगमंच निर्देशक नीलांजन घटक, रंगमंच अभिनेत्री सुरंजना घटक, अभिनेता ज्योतिर्मय कांजीलाल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय समिति की संयुक्त सचिव फाल्गुनी चट्टोपाध्याय ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात