पथ श्री प्रकल्प के तहत रानीगंज में कई सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन




 रानीगंज-राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले एक के बाद एक क्षेत्र में अधूरे सड़क कार्यों को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के पथ श्री परियोजना के तहत 12 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण और पुनर्निर्माण के लिए चिन्हित किया गया था.मंगलवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक साथ इन सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया . अन्य इलाकों के साथ साथ रानीगंज पंचायत क्षेत्र में दस सड़कों का उद्घाटन किया गया .सड़कों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए पहल की गई है. आज रानीगंज में इन दस सड़कों की कुल दूरी 7 किमी और 705 मीटर है. इसे बनाने में 2 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत आएगी. कोलियरी क्षेत्र में लंबे समय से उपेक्षित आमरसोता ग्राम पंचायत की एक सड़क बीएलआरओ कार्यालय से सटीक जानकारी न मिलने के कारण बंद है, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली बांसड़ा सी पिट कोलियरी से ग्लास फैक्ट्री तक की 600 मीटर लंबी इस सड़क की लागत 24 लाख 79 हजार 39 रुपये है.यह सड़क एक निजी संस्था के माध्यम से बनेगी, जिसके उद्घाटन में पंचायत प्रधान समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए ‌. उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की . इनका कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पथश्री-रास्ताश्री परियोजना के माध्यम से पूरे बंगाल में 3,200 क्षेत्रों में 12,000 किलोमीटर सड़कों का उद्घाटन किया है . केंद्र सरकार से एक पैसा लिए बिना पूरी तरह से राज्य सरकार द्वारा इसपर खर्च किया गया है.इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस के बाँसड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष शुभजीत मंडल ने कहा कि पिछले कुछ सालों से लोग इन सड़क को बनाने की मांग कर रहे थे. उनका कहना है कि सड़क इसलिए जरूरी थी क्योंकि बाँसड़ा कोलियरी के नागरिक श्रमिक इसी सड़क से होकर गुजरते हैं.उन्होंने इस परियोजना के माध्यम से इस सड़क के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात