राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के विरोध में कांग्रेस ने किया रोड जाम, प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन





आसनसोल : मोदी सरनेम को लेकर राहुल गांधी के द्वारा दिए गए भाषण को लेकर मानहानि मामला में सूरत के जिला अदालत ने राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा सुनाई है। इसके आलोक में लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी। जिसके विरोध में शनिवार को पूरे देश में कांग्रेसी डरो मत अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किये। इसी के तहत आसनसोल में पश्चिम बर्दवान जिला राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के द्वारा आसनसोल के बीएनआर के समीप जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी दहन किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रसन्नजीत पूईतंडी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना रक्त निकलवा कर रक्त से राहुल गांधी हम आपके साथ हैं का पोस्टर लिखा। इस मौके पर प्रसन्नजीत पूईतंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गांधी परिवार को केवल बदनाम करने पर तुले हैं। उनकी संसद सदस्यता खत्म कर दी गई। क्योंकि वे अडानी मामले को लेकर सरकार की भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे थे। लेकिन आज हमलोगों ने अपना रक्त देकर राहुल गांधी के साथ खड़े होने का पोस्टर लिखा है। हम लोग सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। देश की जनता देख रही है कि किस तरह भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने पर सरकार विपक्षी नेताओं पर हमला कर रही है। सरकार राहुल गांधी के सवाल से डर गई है। 2024 में देश की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। जनता देख रही है कि देश में किस तरह लोकतंत्र को कुचला जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात