लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का प्रवास योजना बैठक में महामंत्री सुनील बंसल ने बनाई चुनावी रणनीति



 रानीगंज-2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर रानीगंज के शराफ भवन में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रवास योजना बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह बंगाल प्रभारी सुनील बंसल ,प्रदेश महामंत्री ज्योतिर्मय महतो,संसद लॉकेट चटर्जी, आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल, दुर्गापुर के विधायक लखन घुरुई ,कुल्टी के विधायक अजय पोद्दार सहित आसनसोल लोकसभा केंद्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता और नेतागण उपस्थित थे.





सुनील बंसल ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता छोटा बड़ा नहीं होता,नए पुराने सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट हो कर हम लोगों का उद्देश्य लोकसभा चुनाव जीतना है. कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान एवं पुराने जितने भी कार्य करता है उन्हें भी साथ लेकर चलने की बात कही गई. पिछले दिनों हुए चुनाव में कार्यकर्ताओं पर हमला हमला हुआ ,अनेकों तरह से उन्हें यातनाएं दी गई,झूठा मामला किया गया,लेकिन इसके लिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है , जिला स्तर पर समुचित कार्रवाई हो रही है.

मीडिया प्रभारी गोरा चांद चटर्जी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से संगठन की बैठक हुई दरअसल बीते कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल के नेतृत्व में यहां पर बैठक हुई और आने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर संगठन को कैसे और मजबूती प्रदान की जाए इस पर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव के बाद जिस तरह से कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन की सहायता लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर अत्याचार किया है उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए हैं उसकी वजह से आज बंगाल में लोकतंत्र खतरे में है उन्होंने कहा कि एक समय बंगाल अपने बौद्धिक क्षमता के लिए पूरे देश में जाना जाता था लेकिन आज कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों की बदौलत पूरे भारत में बंगाल की छवि एक भ्रष्टाचारी प्रदेश के रूप में हो गई है उन्होंने कहा कि अगर बंगाल के पुराने गौरव को फिर से वापस लाना है तो टीएमसी के दागदार नेताओं मंत्रियों को सलाखों के पीछे डालना होगा और टीएमसी को राजनीतिक रूप से परास्त करना होगा.

 संसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह की बैठक आयोजित की. पिछले दिन उनकी रणनीति क्या है? तृणमूल के भ्रष्टाचार के मुद्दों को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए, उनके कार्यकर्ता राज्य स्तर, जिला स्तर, क्षेत्रीय स्तर और यहां तक ​​कि बूथ लेबल पर आम लोगों के सामने उजागर करेंगे.

इस अवसर पर बीजेपी के रानीगंज महासचिव रवि केसरी ने श्री बंसल को एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया, कार्यक्रम का संयोजन रानीगंज मंडल अध्यक्ष देव जीत खां ने की. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात