आसनसोल : न्यू टाउन निवासी मुनमुन बाउरी शनिवार को पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने के लिए अपने परीक्षा केंद्र तुलसी रानी गर्ल्स हाई स्कूल पहुंची। प्रवेश करते समय उससे जब एडमिट कार्ड मांगा गया, तो पता चला कि मुनमुन ने अपना एडमिट कार्ड घर पर ही छोड़ कर आ गई थी। इसके बाद मुनमुन को लगा कि अब वह आज की परीक्षा नहीं दे पाएगी और उसका 1 साल बर्बाद हो जाएगा। उसे कोई उपाय नहीं सूझ रहा था कि वह क्या करें। वह रोने रोने पर हो गई।लेकिन तभी सिविक वॉलिंटियर कमल बाउड़ी को इसकी जानकारी मिली। वे अपने महिला सहयोगी के साथ बाइक से छात्रा को घर लेकर गए और समय पर उसे स्कूल पहुंचाएं।जिसके बाद मुनमुन ने अपना परीक्षा दी और राहत की सांस ली।इस संबंध में कमल बाउरी ने बताया कि एक छात्रा अपना एडमिट कार्ड भूल गई थी। हमलोगों ने उसके घर जाकर एडमिट कार्ड लाने में सहयोग किया और छात्रा समय से परीक्षा हॉल में पहुंच गई।

0 टिप्पणियाँ