रानीगंज-रानीगंज के राजबाड़ी स्तिथ रॉयल ग्राउंड में उदय संघ एवं रानीगंज क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय डे नाइट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच का समापन सोमवार को हुआ, जिसमें आठ टीमों ने भाग लिया था, और फाइनल मैच कोल्ड फील्ड टाइगर बनाम सिंह राइजिंग स्टार के बीच खेला गया. कोलफील्ड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया, देर रात 12.30 बजे शुरू हुए 8 ओवर वाले इस मैच में सिंह राइजिंग स्टार ने 8 ओवर में 5 विकेट पर 137 रन बनाए, जवाब में कोलफील्ड टाइगर 6 विकेट खोकर 132 रन बनाकर उनके टीम को हार का मुंह देखना पड़ा. रात 2.30 बजे तक चले इस टूर्नामेंट का फाइनल देखने के लिए मौजूद दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला. खेल में सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में सिंह राइजिंग स्टार्स को 1 लाख रुपए का नगद पुरस्कार मिला, वहीं उप विजेता कोल्ड फील टाइगर टीम को 70 हजार रुपए का नगद पुरस्कार मिला. साथ ही खेल के सफल क्रिकेटरों को आयोजकों के द्वारा विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.इस खेल में विशिष्ट अतिथि के रूप में रानीगंज के विधायक सह अड्डा के चेयरमैन तापस बनर्जी, रानीगंज बोरो 2 के चेयरमैन शहजादा अंसारी, समाजसेवी तापस तिवारी, वार्ड नंबर 34 के पार्षद ज्योति सिंह, पंजाबी मोड़ फांड़ी आईसी मानव घोष समेत कई गणमान्य व्यक्ति गण मौजूद रहें.


0 टिप्पणियाँ