रानीगंज-मंगलवार को बल्लभपुर पेपर मिल गेट के सामने सीटू द्वारा गेट मीटिंग की गई.इस गेट मीटिंग में सीटू नेता हेमंत प्रभाकर ने कहा कि 30 दिन के भीतर श्रमिको का बकाया पैसा देना होगा, लेकिन अभी तक अधिकारियों की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है. इसके अलावा 5 तारीख को दिल्ली चलो अभियान के सामने रख उन्होंने आज गेट मीटिंग में इन मांगों को सामने रखा . उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों के फायदे के लिए श्रम कोड लागू किया जा रहा है, यह मजदूरों के खिलाफ है .उन्होंने श्रम कोड को खत्म करने की मांग की इसके अलावा श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन के साथ-साथ 10,000 रुपये की पेंशन देनी होगी.इसके अलावा, उनकी मांग है कि पैन आधार लिंक को तत्काल बंद किया जाए.

0 टिप्पणियाँ