जामुड़िया-जामुड़िया चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इ की और जामुड़िया बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार को सम्मानित किया गया. इस मौके पर जामुड़िया चैंबर आफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष जयप्रकाश डोकानिया एवं सचिव महेश कुमार सवाड़िया ने कहा कि हमारे बोरो एक के चेयरमैन शेख शानदार जिस तरह से पिछले पाँच सालों में जामुड़िया क्षेत्र के विकास सहित सभी लोगों के लिए पुर्ण लग्न ओर मेहनत के साथ लोगो को एक साथ लेकर कार्य किये है वह हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है. उनके कार्य को देखते हुए उन्हें दूसरे बार फिर से उ बोरो एक का चेयरमैन का दायित्व दिया गया है. आने वाले समय मै आशा करता हूँ कि फिर से उसी तरह का विकास कार्य करेंगे. इस सम्मान समारोह के दौरान चेयरमैन शेख शानदार ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आज जो हमें जामुड़िया चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की और से जो सम्मान दिया गया उस सम्मान को बरकरार रखते हुए सभी को एक साथ मिलकर सभी के लिए कार्य करना है. हम सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना है, ताकि इस जामुड़िया औधोगिक क्षेत्र सहित यहाँ के सभी लोगों का विकास का हो सके .इस मौके पर महेश मेगोतिया, शंकर केसरी, अशोक सुलतानीया ,नितेश खैतान ,प्रदीप टीबरेबाल, जोगिनदर गाँधी, सावर मेगोतिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ