राम नवमी के अवसर पर जामुड़िया में निकली शांतिपूर्ण तरीके से अखाड़ा






जामुड़िया : जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही शान्ति पुर्ण तरीके से रामनवमी अखाडा बड़ी धूम धाम से सम्पन हुआ. वार्ड संख्या दस स्थित नींघा शिव मंदिर से गाजे बाजे के के साथ रामनवमी का अखाड़ा निकाला गया. यह अखाड़ा नींघा शिवमंदिर से शुरू होकर इमलीधोड़ा, नींघा सब एरिया मोड़ , गिधोरिया पाड़ा, निचे सेंटर, शिव मंदिर इन सभी इलाकों मे सभी खिलाड़ियों ने लाठी डंडे के साथ सभी ने अपने अपने करतब प्रस्तुत किये. यहाँ पर आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत शिव मंदिर मे पगड़ी और बैच पहनाकर सम्मानित किया गया. नींघा के अखाड़ा कमेटी ने शिव मंदिर के सामीप अखाडा खेलते हुवे झलकियां पेश किया. जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह ने जय शिया राम के नारे के साथ कहा कि रामनवमी का पर्व भाई चारा का पर्व है, सभी को एक साथ भाई चारे के साथ मनाते है. इस अखाड़ा में भाईचारा की मिसाल देखी गई.ज्ञात हो कि नींघा से पांच अखाड़ा निकलते है. मौके पर एमआईसी सुब्रतो अधिकारी, संतोष सिंह, सुशील जोशी, एके मजूमदार, मनोज चौबे, गफ्फार मल्लिक, नारयण साव भोला पासवान, राजकुमार दास, जनार्दन सिंह, रामपरवेश पासवान, बेदप्रकाश पाण्डेय, डॉ एसए खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात