भाजपा राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत





आसनसोल : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल शनिवार को ट्रेन से आसनसोल स्टेशन पहुंचे। वहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुनील बंसल का जोरदार स्वागत किया। ट्रेन से उतरने के बाद उन्हें माला पहना कर स्वागत किया गया। इसके बाद नारेबाजी के साथ प्लेटफार्म से स्टेशन के बाहर लाया गया। इस मौके पर भाजपा विधायिका सह राज्य महासचिव अग्निमित्रा पाल, विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार, आशा शर्मा, अर्जित राय के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।गौरतलब है कि इस वर्ष होने वाले पंचायत और निकाय चुनाव तथा वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के रणनीति बनाने एवं संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा को लेकर रविवार को रानीगंज में एक बैठक की जाएगी। जिसमें आसनसोल लोकसभा केंद्र के सभी 7 मंडल के संयोजक जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसी बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल आसनसोल प्रवास पर आए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात