रानीगंज-रानीगंज के श्री सीताराम जी मंदिर कमेटी की ओर से सप्ताह व्यापी भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया.भगवत कथा का आरम्भ भब्य प्रातः कलश यात्रा के साथ निकाली गयी. इस अवसर पर मुख्य यजमान बिमल बाजोरिया सिर पर श्रीमद भागवत लेकर जबकि महिलाओं ने जल कलश लेकर श्री सीताराम जी मंदिर से निकल बड़ा बाजार हो कर वापस मंदिर प्रांगण में पहुंचे.भागवत कथा विधिवत पूजा अर्चना कर पंडित विजय पांडे के संयोजन में पूजा से आरम्भ हुआ.सर्वप्रथम संगीत के माध्यम से कथा का प्रारंभ हुआ, वहीं दूसरी ओर कथावाचक वृंदावन से आई राधा किशोरी ने भागवत की स्थापित पर उन्होंने भागवत श्रवण से मोक्ष की प्राप्ती की जानकारी भक्तो को दी, साथ ही भागवत महत्व एवं भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई और भगवान श्री कृष्ण के स्वरूपों को भी प्रदर्शित किया गया.उन्होंने आज की युवा पीढ़ी की सराहना करते हुए कहा कि अभी इंटरनेट के जमाने में युवा पीढ़ी धर्म की और उन्मुख हो रही है. वह लोग खासकर ईश्वर को मान रहे है और यह देखकर मुझे प्रसन्नता मिलती है कि इस युग में भी लोग भगवान को याद करते हैं.प्रथम दिन कार्यक्रम के दौरान निकाली भव्य शोभायात्रा में पुरुषों ने भी ध्वजा लिए शहर की परिक्रमा किया, इस शोभायात्रा में ऐसा प्रतीत ही उठा मानो यह कोयला नगरी वृंदावन में परिणित हो गई हो, जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा. इस अवसर पर कमेटी के सचिव प्रदीप सराया, ललित झुनझुनवाला तथा मॉर्निंग वाकर सदस्यों की अहम भूमिका रही.



0 टिप्पणियाँ