कंबल वितरण भगदड़ कांड में पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी दिल्ली से गिरफ्तार




आसनसोल : आसनसोल के चर्चित शिव चर्चा के दौरान कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़ कांड में पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है।

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की एक टीम ने दिल्ली से सटे नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे से जितेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया। 

 मालुम हो कि 14 दिसंबर 2022 को आसनसोल उत्तर थाना के रामकृष्ण डंगाल में शिवचर्चा एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें राज्य प्रतिपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी उपस्थित थे। सुवेंदु अधिकारी ने कुछ कंबल बांटे और समारोह से चले गए। इसके बाद कंबल लेने के दौरान भगदड़ में तीन लोगों की कुचलकर मौत हो गई थीं।

इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनमें से छह को हाल ही में उच्च न्यायालय ने 62 दिन जेल में बिताने के बाद सशर्त जमानत दी थी। जितेंद्र तिवारी और उनकी पत्नी व बीजेपी पार्षद चैताली तिवारी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी। कोलकाता हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने जितेंद्र तिवारी और उनकी पत्नी चैताली तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके ठीक बाद पुलिस जितेंद्र तिवारी व चैताली तिवारी के आवास पहुंची थी। पुलिस आसनसोल शहर के गोधूलि मोड़ के निकट घनश्याम अपार्टमेंट स्थित उनके आवास गई थी। जहां पुलिस ने देखा कि उनके आवास के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। एसीपी रैंक के पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में यह पुलिस टीम उनके आवास गई थी। पुलिस थोड़ी देर तक यहां पर रुकी और फिर चली गई। बताया जा रहा है कि इससे पहले पुलिस द्वारा उन्हें नोटिस दी गई थी। आवास बंद रहने की वजह से पुलिस उनके दरवाजे के सामने नोटिस चिपका कर चली गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात