बराकर : आस्था के महापर्व चैती छठ के अवसर पर बराकर में सामाजिक और छठ कमिटियों ने रास्ते और घाट की साफ सफाई किया। मालूम हो कि सोमवार को डूबते सूर्य को बराकर के विभिन्न छठ घाटों पर अर्ध्य दिया गया। वहीं बराकर ओल्ड जीटी रोड छठ व्रतियों के लिए दूध फल बितरण कर लाइट की व्यवस्था स्थानीय पार्षद टुम्पा चोधरी के नेतृत्व में किया गया। इसके आलावे बराकर हॉस्पिटल रोड छठ घाट को भी आकर्षक सजाया गया। मनबड़िया छठ घाट, बाबाजी घाट, मदराषि पाड़ा घाट में भी छठ व्रतियों के लिए सुंदर से घाट को सजाया गया था।
घाटो में पुलिस के जवान भी तैनात थे।

0 टिप्पणियाँ