इंजीनियरिंग कॉलेज स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मंत्री मलय पहुंचे




आसनसोल : तृणमूल समर्थित आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्टूडेंट एसोसिएशन के द्वारा शनिवार को कालेज परिसर से बाहर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक ने भाग लिया।इस रक्तदान शिविर में 50 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया। इस रक्त को आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में संग्रह किया गया। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्टूडेंट एसोसिएशन को रक्तदान शिविर आयोजन करने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने कहा कि आसनसोल जिला अस्पताल पर रक्त के लिए काफी दबाव है। इस तरह प्रत्येक क्षेत्र से संगठन,संस्था रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी, तो शिल्पांचल में कोई भी मरीज रक्त के अभाव में नहीं मरेगा। गौरतलब है कि 2 दिन पहले इस रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर कॉलेज परिसर में तनाव उत्पन्न हो गया था। क्योंकि एसोसिएशन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कॉलेज परिसर में करने के लिए अनुमति मांगी गई थी। लेकिन कालेज प्रबंधन ने अनुमति नहीं दी। जिसके बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस दौरान मारपीट भी हुई थी। जिसमें 1 छात्र घायल हो गया था। हालांकि कालेज प्रबंधन और एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि उस मारपीट से इस रक्तदान शिविर का कोई लेना-देना नहीं है। अन्ततःयह रक्तदान शिविर कॉलेज परिसर के बाहर लगाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात