रानीगंज-रानीगंज में क्रांतिकारी आंदोलन के प्रणेता, जिन्होंने कभी अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की, ब्रिटिश शस्त्रागार को लूटा, और विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम के क्रांतिकारी विचारों को उजागर किया, प्रतिष्ठित शिक्षक और क्रांतिकारी, निवारन चंद्र घटक की 136वीं जयंती को यादगार बनाने के लिए रानीगंज के सियारशोल क्षेत्र के निवारन चंद्र पार्क में रविवार की दोपहर को नव किशोर प्रयास संस्था ने क्षेत्र के स्कूली छात्रों के साथ एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें प्रसिद्ध क्रांतिकारी को वर्तमान पिढ़ी के सामने उजागर किया गया. . 400 से अधिक प्रतियोगियों ने अपने मन के चित्रों को कैनवास पर उतारा. इस पेंटिंग प्रतियोगिता के दौरान, प्रतियोगी और उनके माता-पिता भी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम के बारे में आयोजकों ने बताया कि उन्होंने इस तरह की पहल मुख्य रूप से क्षेत्र के लोगों में क्रांतिकारी निवारन चंद्र घटक के आत्म बलिदान के प्रति सम्मान और उनके विचारों को उजागर के लिए की है. इस चित्रकला प्रतियोगिता में क्रांतिकारी निवारन चंद्र घटक के परिवार के सदस्यगण भी उपस्थित थे.



0 टिप्पणियाँ