जामुडिया :जामुड़िया ब्लाक एक अन्तर्गत मदनतोड़ ग्राम पंचायत के तालतोड़ ग्राम के तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में मदनतोड़ क्षेत्र के टीएमसी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. जामुड़िया ब्लाक एक तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुब्रत अधिकारी ने कहा कि आज यहां मदनतोड़ पंचायत इलाका में अंचल के ब्लॉक कमेटी में जिन्हें पद मिला है उनको आज यहां गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया, जामुड़िया ब्लॉक एक के अध्यक्ष को भी सम्मानित किया. इस अवसर पर पंचायत के अंचल सभापति अनिमेष बैनर्जी ,नीलकंठ पाल, हमीदुल सागा, सजल पांडे, अजय माझी को सम्मानित किया गया .सामने पंचायत चुनाव है इसी को मद्देनजर देखते हुए इन लोगों को दायित्व दिया गया है की मदन तोड़ के प्रत्येक गांव एवं घर घर में जाकर बताएं कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के लोगों के लिए कितने योजनाए का लाभ लोगों को दिया है .गांव के लोगों से जुड़े एवं उनके समस्याओं को सुनें उन समस्याओं को आप हल करें, लोगों की हर समस्याओं का समाधान करना ही आपका कर्म है. जब आप लोगों का समाधान करेंगे तो प्रत्येक लोग आपके साथ जुड़ेगे, साथ ही कुछ दिन पहले तृणमूल कांग्रेस उच्च नेताओं को पंचायत चुनाव को लेकर जिलों का कमान संभालने के लिए दिया गया है, मदनतोड़ ग्राम पंचायत में भी जीत दिलाकर दीदी को सौंपा जाए. इस मौके पर जामुड़िया ब्लॉक एक उपाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, जामुड़िया पंचायत समिति भूमि एवं वन कर्माध्यक्ष अनिमेष बनर्जी मृदुल चक्रवर्ती, जामुड़िया अभिषेक रूईदास आदि उपस्थित थे.


0 टिप्पणियाँ