कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में सेफ़्टी मैनेजमेंट प्लान पर कार्यशाला

कुनुस्तोड़िया सहित कुल सात क्षेत्रों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित




रानीगंज-ईसीएल प्रबंधन खान सुरक्षा को लेकर सतत प्रतिबद्धता रखता है और इसके लिए नियमित अंतराल पर कार्यशाला, प्रशिक्षण, निरीक्षण जैसी गतिविधियाँ होती रहती हैं. इसी कड़ी में कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में महाप्रबंधक संरक्षा नरेश कुमार साहा के मुख्य आतिथ्य में 'सेफ़्टी मैनेजमेंट प्लान फॉर्मूलेशन एंड इम्प्लीमेंटेशन' पर एक विशिष्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया. ग़ौरतलब है कि इस कार्यशाला में कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के साथ सोनपुर बजारी, झांझरा, पांडवेश्वर, काजोड़ा, केन्दा व बन्कोला क्षेत्र के सभी खानों के अभिकर्ता व संरक्षा अधिकारी प्रतिभागी के रूप में मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सर्वप्रथम क्षेत्रीय महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया. उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि खान सुरक्षा हम सभी की पहली प्राथमिकता रहती है और महाप्रबंधक संरक्षा श्री साहा के नेतृत्व में ईसीएल खान सुरक्षा की दिशा में निरंतर बेहतर कार्य करता आ रहा है. उन्होंने कहा कि श्री साहा अपने व्यक्तित्व में जितनी शालीनता रखते हैं उससे कहीं अधिक गंभीरता और सजगता ये खान सुरक्षा को लेकर रखते हैं; अतः इनके मार्गनिर्देशन व सारगर्भित संबोधन से यह कार्यशाला सफ़ल होगी,वहीं, श्री साहा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हम सभी को दृढ़संकल्पित होकर कंपनी को शून्य दुर्घटना के लक्ष्य की ओर अग्रसर करने में अपनी भूमिका को चिह्नित और व्याख्यायित करना होगा,उन्होंने कहा कि इस विशिष्ट कार्यशाला में सात क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति हमारी इस संकल्पना को मज़बूती प्रदान करता है. कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी प्रसून स्मृति ने कार्यशाला में उपस्थित सभी के प्रति आभार प्रकट किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात