सालानपुर-राज्य सरकार इस साल होने वाले पंचायत चुनाव के मद्देनजर घर-घर पहुचाने के लिये तृणमूल सुप्रीमो सह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एंव तृणमूल पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने जनवरी में कर्मी बैठक कर दिदिर सुरक्षा कवच कार्यक्रम की घोषणा की थी। दिदिर सुरक्षा कवच कार्यक्रम के तहत बाराबनी विधानसभा विधायक सह आसनसोल नगर निगम मेयर बिधान उपाध्याय बिधानसभा के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में दौरा एंव जनप्रतिनिधि कार्यक्रम कर रहे हैं, जहाँ श्री उपाध्याय पूरे दिन ग्रामपंचायत में दौरा एंव सभाओं को सम्बोधित कर रहे है। रविवार दिदिर सुरक्षा कार्यक्रम के तहत श्री उपाध्याय सालानपुर ब्लॉक के जीतपुर उतरामपुर ग्रामपंचायत पहुँचे। कार्यक्रम शुरू में सब के मंगलकामना के लिऐ नमोकेशिया मंडल पारा काली मंदिर में पूजा अर्चना की। कार्यक्रम के ताहत श्री उपाध्याय ने पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, पंचायत एंव अन्य स्थानों का दौरा किया। गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं एंव जल्द सभी समस्याओं को हल करने का आश्वाशन दिया। साथ ही विभिन्न गाँव मे जनसंपर्क बैठक किया जहाँ पुराने तृणमूल कांग्रेस कर्मियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री उपाध्याय तृणमूल कर्मी के घर दोपहर एंव कार्यक्रम के शेष में भी तृणमूल कर्मी के घर रात्रि भोजन कर विश्राम किये।



0 टिप्पणियाँ