जय श्रीराम के नारों से गूंजा शिल्पांचल, धूमधाम से लोगों ने मनाया रामनवमी का त्यौहार





आसनसोल : पूरे शिल्पांचल में रामनवमी का त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान आसनसोल, रेलपार, बर्नपुर, गोपालपुर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया एवं हनुमान ध्वजारोहण किया गया। कहीं अखंड हरिनाम संकीर्तन, कहीं रामायण पाठ का आयोजन किया गया। वहीं चैती नवरात्रि के नवमी के अवसर पर कुमारी पूजन भी किया गया। आसनसोल जीटी रोड स्थित श्री महावीर स्थान मंदिर में राम नवमी के अवसर पर पूजा अर्चना की गई और ध्वजारोहण किया गया। सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।1 अप्रैल को मंदिर कमेटी के द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी वही विश्व हिंदू परिषद के तरफ से  फतेहपुर से एक शोभा यात्रा आरंभ की गई। जो कुमारपुर काली मंदिर के पास आकर समाप्त हुआ। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने जय श्री राम की उद्घोष जमकर किया। वही   आसनसोल नगर निगम के 58 नंबर वार्ड स्थित जय बजरंगबली नवयुवक आखाड़ा दल खड़मबाद हनुमान मंदिर कमेटी के द्वारा 24 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व पार्षद रोहित नोनियां और पार्षद संजय नोनिया ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने तुलसी पौधारोपण भी किया। यहां 2 अप्रैल को आखाड़ा निकाला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात