इंडियन बैंक ने अपने कर्जदार ग्राहक के बंधक संपत्ति को जब्त किया




आसनसोल : इंडियन बैंक की आसनसोल शाखा ने बकाया कर्ज को नहीं चुकाने पर मंगलवार को इंडियन बैंक आसनसोल शाखा ने एक बार फिर अपने कर्जदार ग्राहक के ऊपर कार्यवाही की है। आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के चेलिडंगा स्थित लक्ष्मी  नरायण ट्रेडिंग के मालिक उज्जवल चौधरी और नारायण चौधरी के द्वारा कर्ज के ब्याज सहित तीन करोड़ 90 लाख रुपया नहीं चुकाने पर बैंक ने  कंपनी के संपत्ति को जब्त कर सील कर दिया। यह कार्यवाही बैंक के अधिकारियों ने पुलिस और मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में की। इस मौके पर बैंक के एजीएम मृत्युंजय दास, मजिस्ट्रेट अनिरुद्ध राय, रिकवरी एजेंट राजीव बनर्जी, अधिवक्ता संग्राम सिंह,आसनसोल दक्षिण फाड़ी प्रभारी अनंत राय, हेमंत दत्ता आदि मौजूद थे। इस मौके पर एजीएम मृत्युंजय दास ने बताया कि लक्ष्मी नरायण ट्रेडिंग के मालिक उज्जवल चौधरी और नारायण चौधरी के द्वारा संपत्ति बंधक रख कर बैंक से ₹2 करोड़ 75 लाख कर्ज लिया गया था। जो अब ब्याज समेत तीन करोड़ 90 लाख रुपया हो गया है। समय पर यह कर्ज नहीं चुकाया गया। कर्ज लौटाने के लिए कई बार नोटिस दिया गया। लेकिन कंपनी ने भुगतान नहीं किया। पहले संकेतिक कब्जा लिया गया था। इसके बावजूद भी डिफाल्टर ने पैसा भुगतान के लिए कदम नहीं उठाया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए डीएम से धारा 34 के तहत आदेश मिलने के बाद मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में बंधक रखी गई संपत्ति पर कब्जा लेकर सील किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात