रानीगंज : जामुड़िया थाना के श्रीपुर फांड़ी अंतर्गत वार्ड संख्या 32 के बोगड़ा इलाके में एक स्वर्ण व्यवसाई से सोमवार की रात दो अज्ञात लुटेरों ने लूट की कोशिश की, जिससे इलाके के व्यवसायियों में भय व्याप्त हो गया है. घटना की जानकारी श्रीपुर फांड़ी पुलिस को दी गई. जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने आकर जांच पड़ताल कर स्वर्ण व्यवसाई से पूछताछ की. घटना के विषय में बोगड़ा इलाके में रहने वालेे बोगड़ा चट्टी के अर्चना ज्वेलर्स के मालिक राजेश सोनार ने बताया कि सोमवार की रात 8:20 के करीब मैं दुकान बंद कर पल्सर बाइक द्वारा अपने घर आ रहा था. ज्यों ही मैं अपने घर पहुंचा घर के पास अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक मेरे ऊपर हमला कर दिया एवं मिर्ची पाउडर मेरी आंखों में डालने की कोशिश की परंतु भाग्यवश मिर्ची पावडर आंखों में नहीं गया मेरे चेहरे पर लगा. इसके बाद दोनों बदमाश मेरे हाथ से ज्वेलरी से भरा बैग छीनकर भागने लगे.मैंने पीछा करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया एवं एक गड्ढे में धकेल दिया एवं बैग उसके हाथ से छीन कर अपने कब्जे में ले लिया. उसी समय दूसरे बदमाश ने मुझे गोली मारने को कहा. इसके बाद मैं बैग लेकर पीछे भागा. अपने घर के पास पर पहुंच कर मैंने देखा दोनों बोगड़ा शमशान की ओर भाग रहे थे. राजेश सोनार ने इस घटना में स्थानीय लोगों के होने की आशंका जताई.उन्होंने कहा कि दोनों पैदल ही थे, तथा बोगड़ा शमशान की ओर भागे इसका मतलब वह आस पास के ही थे. उन्होंने बताया कि दो युवकों द्वारा कई दिनों से उनकी निगरानी भी कर रहे थे. घटना की मौखिक शिकायत मैंने श्रीपुर फांड़ी में की है साथ ही मैंने स्थानीय पार्षद भोला कुमार हेला को इसकी जानकारी दी है.
इस विषय पर भोला कुमार हेला ने बताया कि स्थानीय राजेश सोनार के साथ छिनतई की कोशिश हुई है.राजेश के साहस से बदमाश विफल रहे हैं.उन्होंने स्वीकार किया कि इलाके में अवैध शराब के अड्डे, जुआ के अड्डे, सट्टा तथा अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के अड्डे मौजूद है. जिसकी वजह से इलाके में संध्या के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. इस विषय को लेकर उन्होंने बताया कि श्रीपुर फांड़ी के प्रभारी शेख रियाजुद्दीन को इन अवैध धंधों रोकने के लिए पहले भी कहा है तथा आज भी इस विषय पर बात हुई है. पार्षद ने बताया कि इलाके में किसी भी अवैध कार्य को नहीं होने दिया जाएगा. इसके लिए उन्होंने पुलिस कमिश्नर, जामुड़िया के विधायक, जामुड़िया थाना वं मेयर को पत्र लिखने की बात कही.


0 टिप्पणियाँ