रानीगंज -भारत की जनवादी नौजवान सभा जामुड़िया अजय पश्चिम लोकल कमिटी के द्वारा शहीद दिवस का पालन किया गया .जामुड़िया बाजार में सिद्दू- कानू मूर्ति के समीप शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस सभा को डीवाईएफआई के राज्य कमिटी के सदस्य बुद्धदेव रजक तथा जिला कमिटी के सदस्य विकास यादव ने सम्बोधित किया.बुद्धदेव रजक ने कहा कि भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव ने जिस आजाद भारत का सपना देखा था, भारत आज वैसा नहीं है,देश पूंजी पतियों के हाथ में चला गया है. पूंजी पतियों के हाथ से देश को मुक्त करना होगा, तभी भगतसिंह के सपनों का भारत निर्माण होगा.विकास यादव ने कहा कि देश में बेरोज़गारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.देश में गरीब और गरीब हो रहें तथा अमीर और अमीर हो रहें हैं.देश कि सरकारी संपतियों को सरकार निजी हाथों में सौंप रही है.देश कि खनिज संपदा को औधोगिक घरानों को लुटने कि छूट दी जा रही है.आज हमारा देश पिछड़ रहा है.आज हमारे देश में गोडसे के अनुयायियों का शासन चल रहा है और हम भगत सिंह के अनुयायियों को गोडसे के अनुयायियों से देश भक्ति का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए. क्योंकि स्वतंत्र भारत में भगतसिंह को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिला है. हमें भगतसिंह के आदर्शो एवं धर्म निरपेक्ष राष्ट्रीय की अवधारणा को लोगों तक पहुंचाना होगा. इस मौके पर उपस्थित थे डिवाइएफआई जामुड़िया पश्चिम लोकल कमिटी के अध्यक्ष करुणामई रुइदास, नूरी खातून, महेंद्र गोप, मुन्ना अहीर, प्रदीप बाउरी, जहीर अंसारी,अरुनाभ मुखर्जी, शमशेर सिद्दिकी,अतनू बाउरी आदि.


0 टिप्पणियाँ