जामुड़िया : बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या एक स्थित बोरिंगडांगा मुक्तिधाम परिचालन संस्था की ओर से चक्षु रोग से ग्रसित लोगो का जांच किया गया था. इस शिविर में कुल 62 लोगो की चक्षु परीक्षा किया गया था, जिसमे चिकित्सकों ने 26 मरीजो को ऑपरेशन के लिए चयन किया था .उन सभी मरीजो को वॉल्वो बस की माध्यम से नगर निगम के पूर्व एमएमआईसी सदस्य पुर्णशशि राय के नेतृत्व में रामचंद्रपुर स्थित नेत्र अस्पताल में रवाना किया गया. इस मौके पर पूर्णशशी राय ने कहा कि बीते 30 वर्षो से मुक्तिधाम की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है . पहले शिविर आयोजित कर पाँच दिनों तक मोतियाबिंद मरीजो का ऑपरेशन कर सेवा किया जाता था अब मेडिकल साइंस ने काफी तरक्की किया है. जिसकी वजह से अब मरीजो को लेंस लगाया जाता है .इस वजह से मरीजो को काफी सुविधा उपलब्ध हुई. इन मरीजो को लेंस लगाकर उनके घर पर सुरक्षित पहुँचा दिया जाएगा.


0 टिप्पणियाँ