गुरुकुल से बरदही जाने वाले सड़क पर फेंके गये मलबा को जमीन मालिक ने हटा कर रास्ता साफ करवाया






 रानीगंज-रानीगंज के वार्ड नंबर 36 के सुंदर नगर इलाके में बीते 22 दिन पूर्व रात के अंधेरे में सदानंद चक्रवर्ती मार्ग की सड़क पर कचरे का ढेर डाल कर जमीन मालिक ने सड़क अवरुद्ध कर दिया था,सोमवार से पुनः जमीन मॉलिक ने स्वंय रास्ते से मलबा हटवाकर एवं छाई डाल कर पुनः रास्ता चालू करवा दिया . ज्ञात हो कि बीते 21 तारीख को रात के अंधेरे में सड़क को कचरे के ढेर से रास्ता अवरुद्ध करने के खिलाफ तथा सड़क को तत्काल चलने लायक बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोग तथा शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ दिव्येंदु दास के नेतृत्व में बैनर पोस्टर लेकर सड़क पर बैठ कर और विरोध प्रदर्शन किया था.रास्ता अवरुद्ध करने का कारण जमीन मालिक अरविंद लुहारूवाला ने बताया था कि उक्त रास्ता उनका निजी मालिकाना जमीन पर बनाई गयी है,उन्होंने लगभग ढाई बीघा जमीन रास्ता के लिए दिया है,जिसकी कीमत आज लगभग 5 करोड़ रुपया होगी,यह रास्ता इसलिए दी गयी थी ताकि उस अंचल के लोगो को जिन्हें एनएसबी रोड, शिशु बगान या स्कूल मोड़ हो कर बरदही जाना पड़ता है,उन्हें सुविधा मिले, नगर निगम इस रास्ते का विकास करे.पक्की रास्ता ,नाली बनाकर ,स्ट्रीट लाइट लगाए,पर नगर निगम उस और कभी ध्यान ही नहीं दिया,मजबूरन जनहित के लिए प्रशाशन पर दबाब बनाने के लिए इसे अवरुद्ध किया गया था,पर रानीगंज बोरो के अधिकारियों के आग्रह तथा नगर निगम के मेयर के हस्तक्षेप से पुनः यह रास्ता चालू कर दिया गया है,मेयर तथा रानीगंज बोरो चैयरमेन ने आश्वासन दिया है कि रास्ते का निर्माण तथा अन्य बुनियादी सुविधा प्रदान करने की भरसक प्रयास की जाएगी.सोमवार को रास्ते से मलबा हटाये जाने के पश्चात रानीगंज बोरो चैयरमेन मुजम्मिल शाहजादा ,बोरो इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता मौके पर पहुंचे,एवं उन्होंने जमीन मालिक अरविंद लुहारूवाला से आग्रह किया कि वह रास्ता पूर्ववत चालू रहने दे,वर्षो पुराने इस रास्ते के चालू रहने से रानीगंज के लाइफ लाइन माने जाने वाले नेताजी सुभाष मार्ग का लोड कम होगा,अंचल में रहने वाले लोगो को सुविधा होगी.


गौरतलब है कि रानीगंज की भीड़भाड़ वाली सड़कों से निजात दिलाने के लिए इस सड़क का विधिवत उद्घाटन भी किया गया था. इस सड़क के माध्यम से रानीगंज के विभिन्न हिस्सों में आसानी से आना-जाना संभव हो पाता है और प्रतिदिन हजारों लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं.

 रास्ता पुनः चालू होने से बरदही निवासी एवं वहां मौजूद फ्लैट के मालिकों ने राहत महसूस किया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात