आसनसोल : सेल आईएसपी आईएनटीटीयूसी यूनियन के द्वारा शनिवार को बर्नपुर स्थित यूनियन कार्यालय में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक उपस्थित थे। उन्होंने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में बहुत विकट परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। एक तरफ जहां राज्य की तृणमूल सरकार ममता बनर्जी के नेतृत्व में आम जनता के लिए जन्म से लेकर मृत्यु तक की अवश्यकता को लेकर योजना बनाई है। छात्रों को मुफ्त पठन-पाठन के सामग्री, पोशाक,साइकिल दिया जा रहा है। कन्या श्री योजना चलाई जा रही है, तो लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ₹500 प्रतिमाह दिया जा रहा है।वही विधाओं और बुजुर्गों के लिए पेंशन भी लागू किया गया है।रोजगार भी मुहैया करवाई जा रही है।वहीं केंद्र की बीजेपी सरकार राष्ट्रीय संपत्ति को बेच रही है। रेल,सेल कोल, एलआईसी सभी को बेचा जा रहा है। लोगों के सामने बेरोजगार की समस्या मुंह बाय खड़ी है। केंद्र सरकार मजदूरों की हक छीनने के लिए नई-नई श्रमिक विरोधी नीतियां ला रही है। इसके लिए हमें लड़ना पड़ेगा। संघर्ष करने के लिए आईएनटीटीयूसी यूनियन को मजबूत बनाना होगा। क्योंकि हमें अपने हक की लड़ाई अपने ही लड़ना होगा।इसके लिए विदेश से लोग नहीं आएंगे।


0 टिप्पणियाँ