आसनसोल : आसनसोल में ऑटो एवं टोटो चालकों के बीच विवाद कोई नया नहीं है। अक्सर किसी ना किसी बात पर ऑटो एवं ऑटो चालक आपस में भिड़ ते रहते हैं। फिर से मंगलवार को आसनसोल के हॉटन रोड इलाके में 2 ऑटो चालकों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके कारण हाथापाई हो गई। जिससे आसनसोल के हॉटन रोड इलाके में भीषण जाम लग गया। मूल घटना बुधवार की सुबह शुरू हुई। जब परीक्षार्थियों को ले जा रहा एक ऑटो चालक ने हॉटन रोड इलाके में अवैध रूप से खड़े एक अन्य ऑटो चालक से अपने वाहन को हटाने के लिए कहा। जिसके बाद दोनो ऑटो चालकों में बहस होने लगा। यह बहस हाथापाई में तब्दील हो गई।कुछ ही समय में दोनों पक्षों के ऑटो चालकों में मारपीट होने लगी। इसकी जानकारी आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस को मिली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों थाने पर बुलाया।हॉटन रोड स्थित ऑटो टोटो चालकों का कहना था कि ऊषाग्राम के ऑटो,टोटो चालक जहां तहां वाहन खड़ा कर दे रहे हैं। जिसके कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जबकि ऊषाग्राम स्टैंड के ऑटो टोटो चालकों का कहना था कि ये लोग गलत आरोप लगा रहे हैं। यह लोग पसैंजर उठाने को लेकर विवाद पैदा कर रहे हैं। आसनसोल जीटी रोड पर भीड़भाड़ कम करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई कदम उठाए गए। उस समय सभी ऑटो ऑटो चालकों ने प्रशासन के नियम को स्वीकार कर लिया था। लेकिन वर्तमान समय मे तय नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। जहां तहां वाहन चालक अपनी गाडिय़ां खड़ी कर जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। ट्रैफिक सिग्नल के नीचे भी अवैध रूप से ऑटोस्टैंड बना रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस दिनभर मौजूद रहती है। प्रशासन हर चीज के प्रति उदासीन है। पीड़ित ऑटो चालक जमीर अहमद की यह शिकायत है। हालांकि पैदल चलने वालों से लेकर आम नागरिकों सवाल उठाने लगे हैं कि पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे अवैध पार्किंग कैसे हो रही है। बहरहाल पुलिस दोनों पक्षों को लेकर दक्षिण थाना में बैठक की। दोनों पक्षों को प्रशासन के द्वारा दिए गए गाइडलाइन को पालन करने का सख्त निर्देश दिया।

0 टिप्पणियाँ