आसनसोल/सालानपुर-राज्य के पश्चिम बर्धमान जिले सालानपुर प्रखंड निवाशी सिंथी चटर्जी ने मलेशिया में पुरस्कार जीतकर के प्रखंड का नाम रौशन कर दिया है। बात दे कि कुछ दिनों पहले बर्धमान नृत्य शिक्षा केंद्र नृत्यबासा एवं हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी के भारतीय उच्चाआयोग एंव आईसीसीआर ने कुछ दिन पहले मलेशिया के कुआलालंपुर में शास्त्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया था। जहां जिले से गये 20 सदस्यों के टीम ने अंतरराष्ट्रीय नृत्य गुरु अमृता दास की मार्गदर्शन में मलेशिया में आयोजित कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन कर पुरकास्कर जीता। मलेशिया गये सदस्यों में सोमनाथ पांडे, टूना रुद्र, मोहना घोष, सिंथी चटर्जी एंव बाल कलाकार ओरिशा पाल शामिल थे।




0 टिप्पणियाँ