जामुड़िया- श्रीपुर एरिया क्षेत्र अन्तर्गत जामुड़िया से चाँदा को जाने वाले मुख्य सड़क स्थित शिवडांगा ओसीपी में उत्पादन शुरू होने से इस एरिया के सभी लोगों में एक खुशी का माहौल देखा जा रहा है .
इस ओसीपी के उद्घाटन कुछ माह पहले विधि विधान के साथ पूजन कर श्रीपुर एरिया के महाप्रबंधक मुकेश कुमार जोशी ने किया था. गुरुवार से श्रीपुर एरिया का एकमात्र ओसीपी में उत्पादन शुरू हो जाने से श्रीपुर एरिया के अधिकारियों ने राहत भरी सांस ली . उल्लेखनीय है कि श्रीपुर एरिया के अधीन भनोड़ा ओर कालीपहाङी अंधेरे बस्ते में चला गया है .अब श्रीपुर एरिया के शिवडांगा ओसीपी के आरंभ हो जाने पर एरिया प्रबंधन में खुशी का माहौल देखा जा रहा है. जैक के सदस्य डॉ प्रमोद पाठक एवं सीटू नेता शीतल चक्रवर्ती ने कहा कि फिलहाल सब कुछ ठीक है हम सभी लोग एरिया को फायदे में लाने का प्रयास का पूरी तरह से समर्थन करते हैं ,लेकिन श्रीपुर एरिया का सातग्राम एरिया में विलय को लेकर कोई भी प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेंगे, इसके लिए कॉरपोरेट जगत में एक केंद्रीय यूनियनों के साथ वार्तालाप ही एकमात्र विकल्प है .वहीं श्रीपुर एरिया में महाप्रबंधक एम के जोशी ने कहा कि शिवडांगा ओसीपी में चार लाख मीट्रिक टन के कोयला का भंडार है. यह प्रोजेक्ट दो वर्षों के लिए है. कोयला का उत्पादन शुरू हो गया है .कोयले की गुणवत्ता जी 5 है ,जो उच्च मान में आता है, रही बात भनोड़ा प्रोजेक्ट की तो उस प्रोजेक्ट के लिए उच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन है. अप्रेल माह में इसका कोई सठिक निष्कर्ष निकलने की पूरी संभावना जताई जा रही है. अगर दोनों प्रोजेक्ट पूरी तरह से अमल में आ जाता है तो श्रीपुर एरिया ओर भी बेहतर एरिया में आ जायेगा.


0 टिप्पणियाँ