ईसीएल जीएम कार्यालय परिसर में बिना अनुमति के काटे जा रहे कीमती पेड़





आसनसोल-ईसीएल सालानपुर क्षेत्र के लालगंज मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में बिना वन विभाग की अनुमति के अवैध रूप से चार कीमती पेड़ो की कटाई का मामला बीते शुक्रवार प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है ईसीएल कार्यालय परिसर में स्थित तीन शीशम एंव एक गुलमोहर पेड़ों की अवैध रूप से कटाई कर दी गई है। वही मामले की जानकारी होते ही आसनसोल रेंज डीएफओ अधिकारी बुद्धदेव मंडल ने वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच एंव कटे पेड़ो को जब्त करने का आदेश दिया। वही अवैध रूप से पेड़ो की कटाई का मामला प्रकाश में आने के बाद सवाल ये उठ रहा कि ईसीएल कार्यालय परिषर में आखिर क्यों और कैसे इन पेड़ों की बिना अनुमति के कटाई किया जा रहा था? किसके संरक्षण में यह अवैध रूप से पेड़ो की कटाई की जा रही थी? हालांकि मामले में कारवाई करते हुए वन अधिकारियों एंव पुलिस ने मौके पर पहुँच कर सभी कटे पेड़ो को जब्त कर रेंज कार्यालय ले आये। मामले के सम्बंध में डीएफओ ने कहा कि इस मामले को शिकायत के रूप में संबंधित थाने को भेज दिया गया है। वन अधिनियम के नियमों के तहत ईसीएल महाप्रबंधक को नोटिस दिया जाएगा। साथ ही जुर्माने भी लगाया जायेगा। मामले को लेकर ईसीएल के चेयरमैन को सूचना दी गई है। घटना के संबंध में ईसीएल सालानपुर एरिया महाप्रबंधक वाई पीके सिंह ने कहा कि मुझे मामले की जानकारी नहीं है, आज मुझे मामले की जानकारी हुई है, मैंने कार्मिक विभाग के अधिकारी से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।

वही रूपनारायणपुर रेंज अधिकारी सनजय पति ने कहा कि सोमवार सालानपुर ईसीएल महाप्रबंधक को नोटिस दिया जायेगा, साथ ही पेड़ो की कटाई के लिये जुर्माना लगाया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात