डकैती की योजना के पूर्व 4 अपराधी हुआ गिरफ्तार



 रानीगंज- रानीगंज थाना की पुलिस ने डकैती की योजना बनाने से पहले ही 4 लुटेरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात यह चारों बदमाश लूट की योजना बनाने के लिए रानीगंज के नीमचा रेलवे फाटक के पास जंगल में एकत्र हुए थे. विशेष सूत्र के माध्यम से इस खबर को जानने के बाद, पुलिस ने लुटेरों के गिरोह के चारों सदस्यों को अचानक घेर लिया . इस बीच उनमें से कई अपराधी जंगल में छिप गए और अंधेरे में भाग गए,जबकि गिरफ्तार 4 आरोपियों के पास से पुलिस ने लोहे के कई पुर्जे, रॉड, हथौड़े और धारदार हथियार बरामद किए . गिरफ्तार किए गए अपराधियों में महावीर कोलियरी के यादव पाड़ा निवासी 36 वर्षीय ओम प्रकाश यादव, 56 वर्षीय गिरजा पाड़ा निवासी पवित्रा केवड़ा, महावीर कोलियरी निवासी 18 वर्षीय बिपिन राय और 18 वर्षीय मीतेश राय शामिल हैं. डकैती की योजना बनाने के आरोप में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को आसनसोल जिला न्यायालय में पेश किया गया. मालूम हो कि पुलिस ने इनसे पूछताछ करने और और जानकारी हासिल करने के लिए इन्हें रिमांड में लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात