व्यवसायी के किडनैप कर ले जाने के दौरान 4 युवक लिए गये हिरासत में





जामुड़िया-जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर फाड़ी अन्तर्गत चांदा मोड़ पर नाका चेकिंग के दौरान एवं व्यवसायी को किडनैप कर ले जाने के दौरान पुलिस ने चार चक्का वाहन सहित चार लोगों को नाका चेकिंग में पकड़ा. कांकसा थाने के विरुडीहा बस स्टैंड पर व्यवसायी संतोष दे ने रानीगंज आने के लिए बस पकड़ी तभी कुछ लोगो ने उसे बस से उतार कर अलकजार कार में धक्का देकर व्यवसायी को चढ़ा लिया. आसनसोल की ओर उक्त व्यवसायी को जबरन कार पर चढ़ा कर ले जाने की खबर जब कांकसा थाना पुलिस को मिली तो उसने इस रुट के अन्य थानों में भी यह खबर भेजी. नाका जांच में पुलिस ने जामुड़िया थाना क्षेत्र में चांदा मोड़ आकर व्यवसायी समेत चार लोगों को पूछताछ कर हिरासत में लिया , वे काले रंग की अल्कजार कार से आसनसोल की ओर आ रहे थे.पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है. श्रीपुर फाड़ी में चार आरोपियों को लाया गया है उनसे फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस के आला अधिकारी भी श्रीपुर फाड़ी पहुंचे .इस संबंध में दुर्गापुर के डीसी कुमार गौतम ने बताया कि रेलपार क्षेत्र के रहने वाले चार युवकों ने विरुडीहा बस स्टैंड में एक बस में सवार व्यवसायी संतोष दे को बस से उतार कर एक काले रंग की वाहन में उठा लिया. उस जगह सीसीटीवी कैमरे में देख कर कांकसा थाना पुलिस ने जामुड़िया थाना पुलिस को इसकी सूचना दिया. पुलिस जेके नगर मोड़ ,बोगड़ा मोड़ पर उस वाहन को रोकने का प्रयास किया. जामुड़िया थाना के ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज प्रसनजित मंडल के नेतृत्व में एएसआई संतोष सिंह ने जेके नगर मोड़ से वाहन का पीछा किया, किंतु वाहन चालक ने वहाँ बैरियर को तोड़ते हुए बोगड़ा में भी नही रुका .उस वाहन को चांदा मोड में ट्रैफिक जाम कर वाहन चालक सहित सभी को हिरासत में ले कर श्रीपुर फाड़ी ले गई. चारो आरोपी युवक का नाम लाडला अंसारी, टीपू खान,अरमान अंसारी ,शहंशाह सिद्दीकी है. हिरासत में लिए गये लाडला अंसारी की मां पाकीजा खातून ने बताया कि पुलिस वेवजह उसके बेटों को परेशान कर रही है. मेरा पुत्र लोहे की कढ़ाई बनाने का व्यवसाय करता है, संतोष दे से 3 लाख 87 हजार रुपए पाते थे लेकिन बार बार फोन करने पर फोन भी रिसीव नहीं करता था ,उससे रुपया वसूलने के लिए ही उसे आसनसोल लाया जा रहा था लेकिन पुलिस इस घटना को अपहरण का नाम दे रही है. चारो आरोपी को कांकसा थाना ले जाया गया,फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात