दुर्गापुर-48 घंटा बीतने के बाद भी निजी परिवहन के कार्यालय ऑफिस पर गोली चलने की घटना में अभी तक अपराधी तक नहीं पहुंच पाई ,इलाके के में दहशत का माहौल बना हुआ है। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट दो घटनाओं को लेकर तय काफी चिंताजनक मैं है आसनसोल में होटल मालिक की हत्या दूसरा दुर्गापुर के सिटी सेंटर रईस इलाके में निजी परिवहन कार्यालय ऑफिस रितेश सिंह पर निशाना बनाकर गोली चलाई गई । इस घटना में अभी तक पुलिस के हाथ में कुछ नहीं आया है आज सुबह को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी अभिषेक गुप्ता एवं एसीपी तथागत पांडे तथा दुर्गापुर थाना प्रभारी एवं सिटी सेंटर पाली आई सी की उपस्थिति में गोली जिस घर पर चलाया गया था उस घर पर पुलिस पहुंची तथा रितेश सिंह को भी उस जगह बुलाया गया था ताकि पुलिस घटना की पूरी जांच पड़ताल कर सके काफी देर तक पुलिस ने रितेश सिंह से पूछताछ की है। इसके बाद डीसी अभिषेक गुप्ता ने मीडिया के समक्ष बताया कि गोली कांड के बाद कार्यालय में जांच करने के लिए पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से कुछ जानकारी आप पहले से ही सामने आ चुकी है पूरी घटना की जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है की अवैध कोयला और बालू को लेकर ही यह गोली की घटना घटी है। इस घटना के पीछे कोई और घटना हो सकती है पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर अपराधियों तक पहुंचना चाहती है अब देखना यह है कि पुलिस इसमें कितना कामयाब होती है।

0 टिप्पणियाँ