मंत्री मलय घटक को 3 जिलों का संगाठनिक दायित्व, समर्थकों ने पटाखे फोड़ मनाया ज़श्न




आसनसोल : सागरदिघी चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी ने संगठन को फिर से चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर कमर कस ली है। क्योंकि सामने पंचायत चुनाव और लोकसभा चुनाव आने वाला है। इसको लेकर वे संगठन में फेरबदल भी की है। वही कुछ मंत्रियों को भी कई जिलों का संगठन देखने का दायित्व दिया है।इसमें राज्य के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक को पश्चिम बर्दवान,बांकुड़ा और पुरुलिया जिला का दायित्व दिया गया है। मंत्री मलय घटक को इस नए दायित्व के दिए जाने से उनके समर्थकों में काफी खुशी है। शनिवार को आईएनटीटीयूसी परिवहन यूनियन के संयोजक राजू आहूवालिया के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया। यह जुलूस आसनसोल बस स्टैंड के इर्द-गिर्द इलाकों में घुमा।इस दौरान परिवहन यूनियन के सदस्यों ने पटाखे फोड़ कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर राजू आहूवालिया ने कहा कि हमलोग राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद ज्ञापन करते हैं कि उन्होंने जनगण के नेता, श्रमिकों के नेता ईमानदार छवि के व्यक्ति मलय घटक को पश्चिम बर्दवान बांकुड़ा और पुरूलिया के संगठन देखने का दायित्व दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा रिकॉर्ड वोट से जीत हासिल की, विधानसभा चुनाव में जिस तरह विरोधी को मूंह कि खानी पड़ी, नगर निगम चुनाव में विपक्ष शून्य हो गया। उसी तरफ पंचायत चुनाव में भी तृणमूल कांग्रेस अपना परचम लहराएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात