पानी को लेकर वार्ड संख्या 23 के बीपील कॉलोनी के निवासियों ने मेयर से पार्षद की शिकायत की




आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 23 के बीपीएल कॉलोनी के नागरिक शनिवार को आसनसोल नगर निगम कार्यालय में मेयर विधान उपाध्याय से गुहार लगायी। बीपीएल कॉलोनी के डबल डी 9 नंबर क्वार्टर के निवासी इमरान खान ने बताया कि बीपीएल कॉलोनी में एक फ्लैट में 12 परिवार रहता है। वहां कुल 332 परिवार है।लेकिन पिछले 6 महीना से राइजिंग लाइन में गड़बड़ी होने के कारण ऊपर तल्ला के क्वार्टरों में पानी नहीं पहुंच रहा है।वह वहां 12 साल से रह रहे हैं। पहले पानी की सही आपूर्ति होती थी।लेकिन अभी आपूर्ति नहीं हो रही है।इसको लेकर उनलोगों ने वार्ड पार्षद सीके रेशमा से कई बार गुहार लगाई। लेकिन वह हमलोगों की बात नहीं सुनती हैं। वे मनमानी करती हैं। वह महिला हैं । यदि ज्यादा कुछ बोलेगें तो हमलोगों को वह फंसा सकती है। इसलिए 2 दिन पहले हमलोग इस समस्या को लेकर बोरो चेयरमैन अनिमेष दास से मिलने गए थे।लेकिन वे नहीं मिले।आज हमलोग मेयर विधान उपाध्याय से मिले।उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस समस्या को समाधान करेंगे।इसके लिए वे आज इंजीनियर को भी भेजने का निर्देश दिया है।इस मौके पर काफी संख्या में बीपीएल कॉलोनी के महिलाएं भी उपस्थित थी। महिलाओं का भी कहना था कि उनलोगों को केवल पानी चाहिए। पानी के लिए हमें 4:00 बजे सुबह तक जगना पड़ रहा है। जिसके कारण सेहत पर भी असर पड़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात