जामुड़िया : आसनसोल दुर्गापुर कमिश्नरेट के तहत जामुड़िया थाना एवम केन्दा फाड़ी के सहयोग से लगभग 28 टन के आसपास लोहा बरामद किया गया. इसे लेकर गुरुवार को जामुड़िया थाना में एक संवाददाता सम्मेलन कर एसीपी श्रीमनतो बनर्जी ने बताया कि बीते 14 मार्च को विजयनगर स्थित श्याम सेल कारखाना से 30 टन लोहे की 10 एमएम 8 एमएम और 6 एमएम रॉड एवं लोहे की कुवाइल गाड़ी के ड्राइवर गज्जी अशोक जो तेलंगना के वारंगल जिले के काम्पले के मेहबूब पल्ली का रहने वाला गाड़ी में लदे हुए छड़ों को लेकर असम के जोरहाट तिनसुकिया के लिए गया था.मगर चालक गज्जी अशोक ने मुर्शिदाबाद के सागरडीही थाना और नवोग्राम थाना के इलाकों में इस रॉड को बिक्री कर दिया था. ट्रांसपोर्ट कंपनी माँ तारा ट्रांसपोर्ट के द्वारा जीपीआरएस के मदद से ट्रक का पता लगाया गया ट्रक का नंबर TS 25T 3929 है जिसे विजयनगर में पकड़ा गया. खाली ट्रक को पकड़ कर जामुड़िया थाना में लेकर आई. जामुड़िया थाना के प्रभारी राहुल देव मंडल और केन्दा फाड़ी के प्रभारी सुकांता दास के नेतृत्व में टीम बनाकर मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हुई. मुर्शिदाबाद पहुंचने के बाद सागरडीही थाना और नवोग्राम थाना के मदद से लगभग 28 टन के आसपास लोहे की छड़े बरामद कर ट्रक में लादकर जामुड़िया थाना लाया गया.जबकि लगभग 2 टन लोहे की छड़े बिक्री कर दी थी. 30 टन लोहे की छड़े की कीमत लगभग 20 लाख बताई जा रही है .आरोपी गज्जी अशोक को रिमांड में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.


0 टिप्पणियाँ