रानीगंज-सारा बांग्ला अंबर राय अंडर 13 क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रुप चैंपियन होकर लौटी रानीगंज के अशोक संघ क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी.इन खिलाड़ियों का रानीगंज रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया. रानीगंज रेलवे स्टेशन मैनेजर ए के शर्मा ने इन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया . सभी खिलाड़ियों को फूलों का गुलदस्ता देकर और हार पहनाकर सम्मानित किया.इस मौके पर इन खिलाड़ियों के परिजन तथा रानीगंज के बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.ज्ञात हो कि रानीगंज के अशोक संघ क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने सारा बांग्ला अंबर राय अंडर13 क्रिकेट प्रतियोगिता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन तगड़ी टीमों को पछाड़ते हुए ग्रुप चैंपियन का खिताब जीता था. 13 मार्च को उत्तर 24 परगना के पानीहाटी मैदान में खेले गए पहले मैच ने अशोक संघ क्रिकेट एकेडमी ने हुगली के नवग्राम क्रिकेट एकेडमी को परास्त किया . 14 मार्च को खेले गए दूसरे मैच में मध्यमग्राम मैदान में इन खिलाड़ियों ने कोलकाता के बेहाला क्रिकेट एकेडमी को हराया . वहीं 15 मार्च को उत्तर 24 परगना के ही मध्यमग्राम मैदान में खेले गए तीसरे मैच में बारासत क्रिकेट एकेडमी को पटखनी दी. इन तीन मैचों को जीतकर जब यह खिलाड़ी आज रानीगंज आए तो उनका भव्य स्वागत किया गया.


0 टिप्पणियाँ