जामुड़िया:ओनर्स एंड डायवर्स एसोसिएशन के बैनर तले कुनुस्तोरिया एरिया में चल रहे सभी प्राइवेट गाड़ियों के मालिक एवं चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन कुनुस्टोरिया एरिया के महाप्रबंधक अनिल सिन्हा द्वारा 10 दिनों के भीतर समाधान करने की आश्वासन के पश्चात गुरुवार दोपहर समाप्त हुई. ज्ञात हो की कुनुस्टोरिया एरिया ओनर्स एंड ड्राइवर एसोसिएशन के बैनर तले वाहनों के समय सीमा एक्सटेंशन किये जाने की मांग को लेकर बुधवार प्रातः से सभी प्राइवेट वाहन का परिचालन ठप्प कर दिया गया था.संगठन की और से दीपक दास ने बताया कि टेंडर खत्म होते ही वाहन को बिठा दिया जाता है इससे वहां के मालिकों और चालकों को काफी परेशानी होती है उन्होंने कहा कि सालनपुर या पांडवेश्वर या फिर बंकोला हर जगह वाहनों को 5 साल का परमिशन दिया गया है सिर्फ कुनुस्तोरिया एरिया इलाके में ही 3 साल और 1 साल अतिरिक्त परमिशन दिया गया है और यह मियाद खत्म होते ही वाहनों को बिठा दिया जा रहा है .उन्होंने कहा कि इससे वाहन के मालिकों और वाहन चालकों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. अन्य एरिया की तरह कुनुस्तोरिया एरिया में भी कम से कम 5 साल वाहनों को चलने देना होगा .इस मांग को लेकर संगठन के प्रतिनिधियो के साथ महाप्रबंधक के साथ बैठक हुई.


0 टिप्पणियाँ