रांनीगंज-आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने एक लंबे साल के बाद आसनसोल निगम के दस बोरो अध्यक्षों की घोषणा की.19 फरवरी 2022 को आसनसोल नगर निगम का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ था, लेकिन बोरो चेयरमैन का गठन नहीं हुआ था. करीब एक साल बाद रानीगंज के दो नंबर बोरो कार्यालय के बोरो चेयरमैन के साथ अन्य बोरो चेयरमैन के नामों की घोषणा की गई . नगर निगम के चुनाव में 89 नम्बर वार्ड के पार्षद बने थे. 5686 मतों से जीतकर रानीगंज के वार्ड नंबर 89 के पार्षद मोजम्मल शहजादा अंसारी को 2 नंबर बोरो चेयरमैन घोषित किया गया. और इस घोषणा के बाद रानीगंज के लोग खुशी से झूम उठे. लंबे समय तक कोई स्थायी बोरो चेयरमैन नहीं होने के कारण कई गतिविधियों में सही निर्णय लेना संभव नहीं हो पर रहा था, क्षेत्र के निवासियों को लगता है कि यह निर्णय अब तेजी से होगा. शुक्रवार को जैसे ही उन्हें बोरो कार्यालय की जिम्मेदारी मिली, लोगों ने उन्हें बधाई दी, किसी ने सड़क पर तो किसी ने कार्यालय जाकर उनको बधाई दी. बोरो कार्यालय के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी समेत विभिन्न समुदाय के लोग उन्हें बधाई देते नजर आए . उन सभी ने मोजम्मल शहजादा को बोरो चेयरमैन बनाने पर खुशी जाहिर की और एक दूसरे को हरे रंग से रंग दिया. यह जिम्मेदारी मिलने के बाद मोजम्मल शहजादा ने कहा कि उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है और उन्होंने भरोसा दिया कि वह उस जिम्मेदारी को सही तरीके से निभाएंगे.


0 टिप्पणियाँ