ईसीएल के निदेशक (वित्त) ने किया कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा






ईसीएल के निदेशक (वित्त) मौहम्मद अंजर आलम ने आज कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजना नारायणकुड़ी हाईवाल माईनिंग परियोजना का परिदर्शन किया। साथ ही, निदेशक महोदय ने क्षेत्र की नॉर्थ सियारसोल ओसीपी का भी जायज़ा लिया। ग़ौरतलब है कि इसके पहले क्षेत्रीय सम्मेलन कक्ष में महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा ने निदेशक (वित्त) का स्वागत किया और कहा कि आपके आगमन से क्षेत्र में नवीन ऊर्जा का संचार हुआ है। साथ ही, उन्होंने निदेशक महोदय के समक्ष कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की प्रगति यात्रा, उपलब्धियों और आगामी परियोजनाओं से संबंधित जानकारी देते हुए पावरपॉइंट प्रस्तुति दी। निदेशक महोदय ने इस यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का परिदर्शन एक सुखद एहसास है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का अपना यादगार इतिहास है और आज इस क्षेत्र की यात्रा कर मुझे भी इसकी अनुभूति का अवसर मिला। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक पी.के नंदी, अभिकर्ता राजकुमार बंद्योपाध्याय, अभिकर्ता अमित कुमार सिन्हा, संरक्षा अधिकारी प्रसून स्मृति, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक देबदीप चटर्जी, परियोजना प्रबंधक अक्षय घोष व हाईवाल माईनिंग परियोजना प्रतिनिधि बप्पादित्य चटर्जी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात