असम की महिला ने पति, सास की हत्या की, शवों के टुकड़े किए, मेघालय में फेंका...



गुवाहाटी: पुलिस ने सोमवार को कहा की एक महिला ने अपने प्रेमी और दोस्त के साथ कथित तौर पर अपने पति और उसकी सास की हत्या कर दी, उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए, उन्हें प्लास्टिक की थैलियों में पैक कर दिया, उन्हें मेघालय ले गई और उन्हें खाई में फेंक दिया।

उन्होंने कहा कि हत्याएं पिछले साल अगस्त-सितंबर में हुई थीं और रविवार को मेघालय में मां के शरीर के कुछ हिस्से मिले थे।

गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंता बाराह ने अधिक जानकारी साझा करने से इनकार करते हुए कहा, "हत्या करीब सात महीने पहले हुई थी। हमने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब उनसे पूछताछ की जा रही है।"

संपर्क करने पर, पुलिस उपायुक्त (मध्य) दिगंत कुमार चौधरी ने कहा कि पत्नी ने सितंबर में अपने पति और सास के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी और जांच शुरू की गई थी।

उन्होंने कहा कि पति और सास की पहचान अमरेंद्र डे और शंकरी डे के रूप में हुई है।

चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''कुछ समय बाद अमरेंद्र के चचेरे भाई ने गुमशुदगी की एक और शिकायत दर्ज करायी, जिससे पत्नी पर संदेह पैदा हुआ।

दोनों मामले नूनमती थाने में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि जुड़वां हत्याएं गुवाहाटी के चांदमारी और नरेंगी इलाकों में दो अलग-अलग घरों में हुईं।

विवरण साझा किए बिना, चौधरी ने दावा किया कि हत्याएं कथित तौर पर अमरेंद्र की पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति द्वारा की गईं, जिस पर उसके बचपन के दोस्त होने का संदेह है।

"हत्या के बाद, उन्होंने शवों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया, उन्हें पॉलिथीन की थैलियों में पैक कर दिया और थैलियों को मेघालय ले गए। वहां उन्होंने उन्हें पहाड़ियों से फेंक दिया।"

चौधरी ने कहा, "हमने शवों का पता लगाया और कल मेघालय से कुछ हिस्सों को बरामद किया। हमारा अभियान दोनों मृतकों के शवों या शरीर के सभी हिस्सों को खोजने के लिए जारी है।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन