चोरी के ट्रक बेचने आये चार चोर चढ़े रांनीगंज पुलिस के हत्थे






 रांनीगंज- ट्रक चोरी के एक गिरोह के चार.चोर पुलिस के शिकंजे में उस वक्त फंस गए, जब वह रानीगंज में मेमारी से चोरी हुए दस पहिया ट्रक को बेचने आए थे. पुलिस सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि 10 दिन पहले डब्ल्यूबी 41सी 8041 नंबर का यह दस चक्के का ट्रक पूर्वी बर्दवान के मेमारी थाना क्षेत्र से चोरी हो गया था. इसी बीच इस ट्रक को चोरी कर उस पर फर्जी नंबर लगाकर शुक्रवार की रात ट्रक को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 के बाँसड़ा मोड़ के समीप खड़ा कर जब अपराधी ट्रक को अन्यत्र बेचने का प्रयास कर रहे थे तो पुलिस की विशेष निगरानी टीम पंजाबी मोड़ चौकी के एक गोपनीय सूत्र से सूचना पाकर चोरी के इस ट्रक को बेचने से पहले चारों आरोपी पकड़े गए.शनिवार को गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को जब आसनसोल जिला अदालत ले जाकर पुलिस ने उनकी रिमांड मांगी और न्यायाधीश ने उन्हें तीन दिन तक पुलिस रिमांड में रखने का आदेश दिया. ज् पकड़े गए आरोपी हैं 31 वर्षीय कुल्टी के चीनाकुड़ी निवासी दीपक सिंह हैं.ज्ञात हुआ है कि दीपक कुख्यात ट्रक चोर है,कई पुलिस थाना इलाकों में ट्रक चोरी सहित अन्य चोरी की घटनाओं में वह गिरफ्तार हो चुका हैं. इस बार दीपक जनवरी में जेल से छूटा था और उसके बाद दीपक ने अपने साथी जमालपुर निवासी 19 वर्षीय कार्तिक दे के साथ मिलकर दोबारा ट्रक चुराया. चोरी के ट्रक को बिक्री के लिए रांनीगंज क्षेत्र में लाने के बाद रानीगंज के शालडांगा निवासी बृजेश भगत और शिशु बागान निवासी रंजीत वर्मा के साथ ट्रक को अन्यत्र बेचने की योजना बना रहे थे. फिलहाल पंजाबी मोड़ पुलिस रिमांड में लिए इन अपराधियों से पूछताछ जांच शुरू कर दी कि क्या यह चोर चोरी की अन्य किसी घटना में शामिल हैं या नहीं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात