सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार माँ पुत्र हुए घायल




रांनीगंज-शुक्रवार की दोपहर दुर्गापुर से आसनसोल की ओर जा रहे एक लड़का और उसकी मां की स्कूटी से रानीगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर पंजाबी मोड़ चुना भट्टी इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग के इस हिस्से से गुजर रहे थे तभी दुर्गापुर थाना क्षेत्र के अरविन्द नगर निवासी लिपिका मंडल की शाल स्कूटर के पिछले पहिए में फंस गयी और स्कूटर सवार महिला गिर गयी ,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था.हालांकि इस घटना में उनका बेटा मामूली रूप से घायल हुआ.बाद में स्थानीय लोगों ने मामले को देखा और रानीगंज थाना, पंजाबी मोड़ चौकी की पुलिस को सूचित किया, पंजाबी मोड़ चौकी की पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची, घायलों को एंबुलेंस में आसनसोल के एक निजी अस्पताल में ले गई. जहां चिकित्सक ने लिपिका मंडल को मृत घोषित कर दिया.हालांकि उनके बेटे गौरांग मंडल को मामूली चोटें आने पर आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने आज दावा किया कि यह घटना सिर्फ साल की वजह से हुई है.साथ ही उन्होंने दावा किया कि चूंकि महिला ने कमजोर हेलमेट पहन रखा था, इसलिए उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण स्थानीय लोगों ने अनुमान लगाया कि उसकी मौत हो गई है. पता चला है कि युवक अपनी मां के साथ अपने चाचा के घर आसनसोल जा रहा था. वहीं इस घटना से हर कोई सदमे में है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात