खेल के मैदान में कचरा फेंक कर भराई करने का स्थानीय निवासियों ने किया विरोध




 रानीगंज -36 नंबर वार्ड अंतर्गत सुकांता पल्ली उपर पाड़ा इलाके में एक खेल के मैदान को भू माफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने के आरोप लगाते हुए स्थानीय निवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस बारे में स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां पर जो खेल का मैदान है, उस पर उनके पूर्वजों के जमाने से स्थानीय निवासी खेलते आए हैं लेकिन विगत कुछ दिनों से भू माफियाओं द्वारा इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है और अवैध रूप से भराई करने की कोशिश की जा रही है ,जब इसका विरोध किया गया तो भू माफियाओं द्वारा कथित तौर पर स्थानीय युवाओं को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई .उनका कहना है कि इनके पुरखों के जमाने से इस मैदान पर यह लोग खेलते आए हैं और यह किसी भी कीमत पर अपने खेलने के मैदान को भू माफियाओं के कब्जे में जाने नहीं देंगे .इसके लिए अगर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की जरूरत पड़े तो भी करेंगे, वही इस बारे में जब हमने आसनसोल नगर निगम के एम एम आई सी और रानीगंज बोरो प्रभारी दिव्येंदु भगत से बात की तो उन्होंने बताया कि इस बारे में उनका जानकारी मिली है लेकिन जब तक वह उस जमीन के असली कागजात नहीं देख लेते तब तक वह यह नहीं कह सकते कि वह जमीन किसकी है और उस पर अवैध कब्जा किया जा रहा है या नहीं ,लेकिन एक बात उन्होंने साफ किया कि किसी भी कीमत पर किसी भी भू माफिया द्वारा कहीं पर अवैध कब्जा होने नहीं दिया जाएगा, लेकिन इस मामले में उन्होंने बताया कि जब तक वह उस जमीन के कागजात देख नहीं लेते ,तब तक कोई टिप्पणी नहीं कर सकते.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात