एबीपिटस में पानी का मोटर खराब होने के कारण दस दिनो से घरो में पानी सप्लाई बंद होने के कारण लोग परेशान




जामुड़िया - जलापूर्ति करने वाले मोटर खराब होने के कारण ए बी पिट्स इलाके के ग्रामवासी सहित इस वर्ष माध्यमिक उच्च माध्यमिक के परीक्षा देने वाले छात्र पढाई करने के बजाय साइकिल दवारा दूर दूर जाकर कुआँ और तालाब से पानी लाने को मजबूर है. इसीएल एवं नगर निगम के लोगो को इसकी ओर कोई ध्यान नही है. यह घटना आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 5 एबीपिटस स्थित ऊपर धौड़ा, स्टाफ़ पाड़ा, निचे धौड़ा, पार्वती धौड़ा, मुंडापाड़ा, ताली धौड़ा, तीनतला, माजीपाड़ा एवं श्रीपुर इलाकों में इस मोटर के द्वारा पानी सप्लाई किया जाता था लेकिन मोटर खराब होने के कारण पिछले दस दिनो से पानी सप्लाई बंद है. इस क्षेत्र में लगभग डेढ़ हजार की संख्या की संख्या में लोग रहते है . इसीएल के बंद पड़े कईं फिट गहराई के चानक से इसी मोटर के सहयोग से इस पूरे क्षेत्रों मे पानी सप्लाई किया जाता है ,लेकिन पिछले 24 जनवरी से इन सभी क्षेत्र के घरो में पानी सप्लाई बंद होने के कारण यहाँ पर हाहाकार मचा हुआ है. स्थानिय लोगों ने बताया कि एबीपिटस दुर्गा मंदिर के समीप इसीएल का पुराना एक चानक है .इस चानक से ही मोटर के सहयोग चानक से पानी सप्लाई दिया जाता था ,लेकिन यहाँ मोटर खराब होने के कारण पानी सप्लाई बंद हो गया है. यह समस्या आज की नहीं बल्कि बहुत बार इस तरह की घटना हो चुकी है .इन पुराने मोटर का उपयोग कर कई सालों से किया जा रहा है. मोटर पुराने होने के कारण साल में एक बार इस तरह की घटना बराबर हो जाया करती है ओर उसी को मोटर को बार बार मरम्मत कर फिर चानक से पानी निकासी के लिए दे दिया जाता है, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न होते रहती है. एबीपिटस के इलाकों में यह स्थिति उत्पन्न हुई है. अभी घरो में इस्तेमाल होने पी-एच ई का पानी घंटों खड़े रहकर ले रहे है, लेकिन एक निर्धारित समय से यह पानी आने पर लोगों को इसकी पुर्ती नहीं हो पा रहा है ,जिसके कारण मजबूरन कुआँ एवं तालाब से पानी ले जाने के लिए लोग मजबूर हो गये है. वहीं अभी कुछ दिनों बाद माध्यमिक का परीक्षा शुरू होने वाले है, लेकिन विधार्थी पढ़ाई करने के बजाय साइकिल से दूर दूर जा कर पानी लाने को मजबूर है .इसकी सूचना जामुड़िया विधायक एवं वार्ड पार्षद को भी दी गई है. इन्होने ने कई दिनों पहले ही इसकी जानकारी इसीएल अधिकारी को दे दी गई है, लेकिन अभी तक इसीएल की और से कोई भी निर्णय नहीं निकल पाया है. अब कुआँ ओर तालाब भी जबाब दे चुकी है वह भी सुख रहा है. अगर इस मोटर को यहाँ पर जल्द से जल्द नहीं दिया गया तो बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है .इसे लेकर जानकारी देते हुए विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि हमे इसकी जानकारी मिलने के तुरंत ही इसीएल अधिकारी को बोलकर मोटर ओर पाइप को उठाया गया है ,ओर हमलोग भी उसके पीछे लगे हुए है, ताकि जल्द से जल्द मोटर को बनाकर लगाया जाए, वहीं श्रीपुर एरिया क्षेत्र के निघा पर्सनल मैनेजर ए के मजूमदार ने कहा कि हमने इस मोटर को बनाने के लिए दे गया ,हो सकता है इसी सप्ताह के उसे लगा दिया जायेगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात