रेलपार के चांदमारी में 7 करोड़ से बनेगा ब्रिज, उपमेयर के नेतृत्व में अभियंताओं के दल ने किया निरिक्षण





आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 24 नंबर वार्ड स्थित गारूई नदी पर चांदमारी और महुआ डंगाल के बीच जिस ब्रिज का शिलान्यास विधानसभा चुनाव के पहले मंत्री मलय घटक ने किया था। वह ब्रिज अब जल्द ही बनेगा। जिससे रेलपार के निवासियों की बहु प्रतिक्षित मांग पूरी हो जाएगी। इस पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा ₹7 करोड़ की लागत से करवाई जाएगी। सोमवार को नगर निगम के उपमेयर वसीम उल हक के नेतृत्व में  पीडब्ल्यूडी, नगर निगम के इंजीनियर कमल मंडल, आर के श्रीवास्तव, बिजली विभाग के कर्मचारी और विभिन्न विभाग के अधिकारियों का एक दल इस क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन लोगों ने यह जायजा लिया कि किस तरह इस ब्रिज को  चौड़ीकरण किया जाए। इस मौके पर उप मेयर वसीम उल हक ने कहा कि रेलपार निवासियों की कई वर्षों से मांग थी कि इस ब्रिज को चौड़ीकरण किया जाए। क्योंकि चंदमारी ब्रिज अंग्रेजों के जमाने में बनाया गया था। लेकिन बढ़ती जनसंख्या को देखकर लोगों ने इसे चौड़ीकरण करने की मांग कर रहे थे।मंत्री मलय घटक ने विधानसभा चुनाव के पहले ही इस ब्रिज को बनाने की घोषणा की थी और शिलान्यास भी किया था। आज मलय घटक और ममता बनर्जी के अनुकंपा से पीडब्ल्यूडी विभाग इस ब्रिज को बना रहा है। इसके लिए 7 करोड़ रूपया खर्च होगा। इस जरूरी राशि को आवंटित कर दिया गया है।बहुत जल्द ही यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा।उन्होंने उम्मीद जताई कि 6 महीने के अंदर ब्रिज का चौड़ीकरण कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वहां जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन है, बिजली के खंभे हैं। उसे संबंधित विभाग के अधिकारियों से हटाने के लिए कहा गया है।उस विभाग के अधिकारी भी निरीक्षण में साथ में थे। उप मेयर ने कहा कि पुल के समीप कुछ दुकानें हैं। उन दुकानदारों को थोड़ी पीछे हटने के लिए कहा गया है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि इस विकास कार्य में सभी की सहयोग की आवश्यकता है। सभी लोग इसमें सहयोग करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात