Slide 1 Slide 2 Slide 3

मीजल्स रूबेला का टीकाकरण हुआ आरम्भ



 रांनीगंज-प्रशासन के पूर्व घोषणा के अनुसार सोमवार से पूरे प्रदेश के साथ-साथ रानीगंज में भी मीजल्स और रूबेला की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई. रानीगंज सीआरसोल गर्ल्स स्कूल में पहले चरण का टीकाकरण अभियान शुरू हुआ. इस बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल नगर निगम के एम एमआईसी दिव्येंदु भगत ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार आज से पूरे प्रदेश के साथ-साथ रानीगंज में भी मीजल्स और रूबेला की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई. इस स्कूल से इस अभियान की शुरुआत की जा रही है. यह अभियान 11 फरवरी तक चलेगा. इसके उपरांत भी दूसरे चरण में भी टीकाकरण अभियान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरकार की कोशिशों से रानीगंज से पोलियो को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है, ठीक उसी तरह मिशंस और रूबेला को भी खत्म किया जाएगा. आज से इसकी शुरुआत हुई. उन्होंने सभी रानीगंज वासियों को इस अभियान में शरीक होने का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि जो स्वास्थ्य कर्मी बच्चों को टीके लगा रहे हैं वह सभी प्रशिक्षित है और टीके को लेकर आशंका की कोई वजह नहीं है .वहीं वरिष्ठ टीएमसी नेता कंचन तिवारी ने कहा कि ममता बनर्जी के निर्देशानुसार आज से रानीगंज में भी मिजल्स और रूबेला की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई. उन्होंने कहा कि उनको उम्मीद है कि यह अभियान काफी सफल रहेगा और हर एक बच्चा इन दोनों गंभीर बीमारियों से बचा रहेगा .वही आसनसोल नगर निगम के 32 नंबर वार्ड के पार्षद भोला कुमार हेला ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार बच्चों को मीजल्स और रूबेला से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है ,जो कि 11 फरवरी तक चलेगा उन्होंने कहा कि जिस तरह से स्वास्थ्य स्तर के अधिकारी कर्मचारी और सभी वार्ड पार्षद एकत्रित होकर इस अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं उससे उनका पूरा भरोसा है कि बहुत जल्द सभी बच्चों को टीकाकरण के दायरे में लाया जा सकेगा . दूसरी तरफ इस बारे में रानीगंज के बीएमओएच डॉ अरशद अहमद से बात की तो उन्होंने कहा कि मीजल्स और रूबेला जैसे गंभीर जानलेवा बीमारियों की रोकथाम के लिए टीकाकरण ही एकमात्र जरिया है उन्होंने कहा कि स्कूल ,में यह टीके लगाए जा रहे हैं लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो स्कूल नहीं आ पाते है, ऐसे में इन बच्चों के लिए भी अलग से स्वास्थ्य केंद्रों आंगनवाड़ी केंद्रों में शिविर लगाए जाएंगे ताकि रानीगंज का एक भी बच्चा टीकाकरण से अछूता ना रहे. उन्होंने कहा कि यह दोनों बीमारियां बेहद जानलेवा है और इससे बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है वही टीके लगाने वाली एक छात्रा ने बताया कि टीका लगाते समय उसे बिल्कुल भी डर नहीं लगा और वह भी मानती है कि टीकाकरण बेहद आवश्यक है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 सराफ भवन में चुनाव की मांग को लेकर अनशन समाप्त
 सराफ भवन में चुनाव कराने की मांग को लेकर महासंग्राम: राजा गोयनका का 14 सितंबर से अनिश्चितकालीन अनशन, मारवाड़ी समाज में हलचल तेज
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने