मीजल्स रूबेला पर रोकथाम के लिए रांनीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रूरल मेडिकल प्रैक्टिशनर को गई ट्रेनिंग






रानीगंज-मीजल्स ,रूबैल्ला जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए 9 जनवरी से 16 फरवरी तक पूरे राज्य में राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत 9 महीने से लेकर 15 साल तक के बच्चों को इन दो बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे .इसे लेकर राज्य सरकार की तरफ से युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं .इसी क्रम में मंगलवार को रानीगंज के ब्लॉक पब्लिक हेल्थ सेंटर में एक ट्रेनिंग शिविर के तहत रानीगंज क्षेत्र के आरएमपी (रूरल मेडिकल प्रैक्टिशनर) चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया गया . इस ट्रेनिंग शिविर में 100 आरएमपी चिकित्सको को ट्रेनिंग दिया गया. इस बैठक में रानीगंज ब्लॉक के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरशद खान ने राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 जनवरी से 16 फरवरी तक चलाए जाने वाले इस अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मीजल्स और रूबेला यह दोनों बेहद खतरनाक बीमारियां हैं, जो छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को संक्रमित कर सकती हैं. इससे बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है ,और इसी मकसद को सामने रखते हुए 9 जनवरी से 16 फरवरी तक विभिन्न स्थानों पर शिविरों के माध्यम से यह अभियान चलाया जाएगा .इसमें उन्होंने रानीगंज के आर एमपी चिकित्सकों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया. इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए रानीगंज के आरएमपी चिकित्सक संग़ठन के अध्यक्ष विकास रावत ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से रानीगंज के आरएमपी चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा की थी. उसी को याद करते हुए आज डॉ अरशद खान ने इस मुहिम में भी आरएमपी चिकित्सकों से अग्रणी भूमिका निभाने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा अभियान है, जिसे सफल करने के लिए चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हर एक व्यक्ति को अपनी पूरी ताकत लगानी होगी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात