गृह वधु का शव फंदे से झूलते पाए जाने पर मची हलचल



जामुड़िया-सोमवार को जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के हिजलगोड़ा पंचायत के बासन पाड़ा इलाके में एक 21 वर्षीय युवती का शव फंदे झूलते हुए उसके ससुराल के घर में पाया गया, इस घटना की खबर से पूरे इलाके में हलचल सी मच गयी.

घटना की सूचना पाकर लड़की के मायके वाले भी उसके ससुराल पहुंच गए .साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवती का नाम माला बाउरी है . जिसका मायका बांसड़ा कोलियरी बताया जा रहा है.





इस घटना को लेकर लड़की के परिवार वालों ने अपने दामाद के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए घटनास्थल पर ही प्रदर्शन करने लगे. साथ ही ससुराल वालों को गिरफ्तारी की मांग करते हुए ततपश्चात मृत माला बाउरी का शव फंदे से उतारने की बात पुलिस के सामने रखे. परिवार वालों का कहना था कि जब तक ससुराल वालों को पुलिस के द्वारा हिरासत में नहीं लिया जाता तब तक उनकी बेटी का शव फंदे से नहीं उतारा जाएगा.इस घटना से इलाके में काफी समय के लिए तनाव बना रहा.

 घटनास्थल पर केंदा फाड़ी प्रभारी सुकांतो दास एवं जामुड़िया के बीडीओ जिस्नु दे भी पहुंच गए. इस बारे में मृतका के भाई राहुल बाउरी ने बताया कि उसके ससुराल वाले उनकी बहन के साथ मारपीट करते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि मृतका के ससुर भी मारपीट करते थे . राहुल ने बताया कि जब घटना की सूचना पाकर वह आए तो देखा कि उनकी बहन का शव फंदे से लटका हुआ था, और घर में कोई नही था यहां तक कि उनकी बहन के पति भी घर में नहीं थे .उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन ने आत्महत्या नहीं की है उसकी हत्या की गई है, वहीं जामुड़िया के बीडीओ जिस्नु दे ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि हत्या है या आत्महत्या , उन्होंने मामले की मजिस्ट्रेट से जांच की बात कही.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात